शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने बाजार में उतारे दो नये ट्रैक्टर

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने दो नये ट्रैक्टर बाजार में उतारे हैं।

इनमें 9.99 लाख रुपये कीमत वाला नोवो 65 एचपी और 12.5 लाख रुपये मूल्य वाला नोवो 75 एचपी शामिल हैं। इन नेक्स्ट जनरेशन ट्रैक्टरों का डिजाइन और विकास कंपनी की चेन्नई में स्थित वैश्विक अनुसंधान एवं विकास सुविधा महिंद्रा रिसर्च वैली में किया गया है। महिंद्रा नोवो को काफी रिसर्च और 12 राज्यों के किसानों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर के विकास में एक सीडिंग (बीज बोना) चरण भी शामिल है।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा  का शेयर शुक्रवार को 1.80 रुपये या 0.21% की हल्की बढ़त के साथ 861.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 867.50 रुपये औऱ निचला स्तर 612.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख