शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के बोर्ड ने ओडिशा में 4,221 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) के निदेशक मंडल ने ओडिशा के पारादीप में 4,221 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली पेट्रोकेम परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी के निदेशक समूह ने फ्लूड उत्प्रेरक क्रैकिंग इकाई के ऑफ-गैस के आधार पर पारादीप में संबंधित सुविधा के साथ वार्षिक 357 किलो टन इथिलीन ग्लाइकोल परियोजना को मंजूरी दे दी। इंडियन ऑयल इथिलीन ग्लोइकोल के उत्पादन हेतू पारादीप में 1.5 करोड़ टन रिफाइनरी वार्षिक क्षमता वाली रिफाइनिंग क्रूड तेल से तैयार सह-उत्पादों का इस्तेमाल करेगी। इससे कंपनी को देश में बढ़ती इथिलीन ग्लाइकोल की माँग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
दूसरी ओर बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 162.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 163.90 रुपये पर खुला। उतार-चढ़ाव के बीच 164.75 रुपये पर चढ़ने के बाद इसका रुख नीचे की ओर रहा है। साढ़े 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.50 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 161.20 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख