शेयर मंथन में खोजें

करीब 18% उछलने के बाद 6% से अधिक गिरा पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का शेयर

आज पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का शेयर 177.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 184.00 रुपये पर खुला।

कारोबार के दौरान यह करीब 17.87% की उछाल के साथ 209.70 रुपये तक उछला। मगर इसी स्तर से पीसी ज्वेलर में गिरावट आनी शुरू हो गयी। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 11.30 रुपये या 6.35% की कमजोरी के साथ 166.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। आज पीसी ज्वेलर में मजबूती 25 मई को होने वाली इसके निदेशक समूह की बैठक की खबर से आयी थी, जिसमें शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा। साथ ही उसी बैठक में 31 मार्च को समाप्त तिमाही और वार्षिक नतीजे भी घोषित किये जायेंगे। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Comments 

विशेष
0 # विशेष 2018-05-01 12:56
वार्षिक नतीजे भी घोषित किये जायेंगे
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख