शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की सीएनजी चालित कार और हाइब्रिड वाहन विकसित करने की योजना

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की ई-वाहनों (E-Vehicle) के साथ-साथ सीएनजी चालित कार (CNG Powered Car) और हाइब्रिड वाहन (Hybrid Vehicle) विकसित करने की भी योजना है।

मारुति विभिन्न प्रकार की वैकल्पिक प्रौद्योगिकियों के जरिये ये वाहन बनाना चाहती है। पहले से ही घरेलू यात्री वाहन बाजार में 50% हिस्सेदारी वाली मारुति देश में सीएनजी चालित कारों के लिए सरकार या तेल कंपनियों के साथ करार करने के लिए उत्सुक है। कंपनी सीएनजी चालित कारों के लिए ई-वाहनों की कीमतों के कम होने की भी प्रतीक्षा में नहीं है। इन सभी प्रकार की नयी तकनीक वाले वाहनों से तेल आयात और वायु प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,777.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 8,785.30 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 8,904.45 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 3.25 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 56.50 रुपये या 0.64% की मजबूती के साथ 8,834.45 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख