शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) के तिमाही मुनाफे में 28.63% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले एचडीएफसी (HDFC) का मुनाफा 2017-18 की समान तिमाही में 28.63% अधिक रहा।

कंपनी ने 3,079.33 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,961.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमानों से बेहतर रहे, जिनमें इसकी कुल तिमाही आमदनी 18,040.59 करोड़ रुपये से 17.78% बढ़ कर 21,248.79 करोड़ रुपये रही। वहीं वार्षिक नतीजों पर गौर करें तो एचडीएफसी का मुनाफा 11,051.12 करोड़ रुपये से 47.08% बढ़ कर 16,254.96 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 61,087.63 करोड़ रुपये से 13.18% अधिक 69,141.67 करोड़ रुपये रही।
कंपनी ने आमदनी और लाभ के अलावा अन्य चीजों में भी सुधार किया। एचडीएफसी के प्रोविजन 137.63 करोड़ रुपये से 33.74% घट कर 91.18 करोड़ रुपये के रह गये। इसके अलावा एचडीएफसी की बीमा कारोबार से प्रीमियम आय 823.37 करोड़ रुपये से 12.53% अधिक 926.54 करोड़ रुपये और निवेश की बिक्री पर लाभ 163.31 करोड़ रुपये के मुकाबले 478.98 करोड़ रुपये की रही।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,857.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,857.30 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 1,892.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 26.80 रुपये या 1.44% की मजबूती के साथ 1,884.64 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख