शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) के शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 25.8% बढ़त दर्ज

कारोबारी साल 2016-17 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में डीएचएफएल (DHFL) का मुनाफा 25.8% बढ़ा।

कंपनी ने 248.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 312.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमानों के मुताबिक रहे, जिनमें इसकी शुद्ध आमदनी 2,375.4 करोड़ रुपये से 18% बढ़ कर 2,802 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 24.4% बढ़ कर 667 करोड़ रुपये रही।
तिमाही दर तिमाही आधार पर आवासीय ऋण कंपनी की एसेट क्वालिटी स्थिर रही, जबकि कुल गैर-व्यवसायी संपत्तियाँ 0.96% पर बरकरार रहीं। हालाँकि डीएचएफएल के संपत्ति प्रबंधन में तिमाही आधार पर 9.7% और वार्षिक आधार पर 32.9% का इजाफा हुआ। इसके अलावा कंपनी के ऋण आवंटन में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 45.4% और 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 81.3% की वृद्धि दर्ज की गयी।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 634.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 640.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 657.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 6.30 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 640.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख