शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) के शेयर में आज 7% से अधिक की मजबूती दर्ज की गयी।

बीएसई में इंडियाबुल्स वेंचर्स का शेयर 449.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 452.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 489.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव भी है। अंत में कंपनी का शेयर 32.65 रुपये या 7.26% की मजबूती के साथ 482.25 रुपये पर बंद हुआ।
इंडियाबुल्स वेंचर्स के शेयर में बढ़ोतरी 04 मई को होने वाली इसके बोर्ड की बैठक की खबर से आयी, जिसमें कुछ विदेशी निवेशकों को बाजार नियामक सेबी (SEBI) के नियमों के मुताबिक तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख