शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) आदमपुर हवाई अड्डे से पहली उड़ान शुरू करने के लिए तैयार

स्पाइसजेट (Spicejet) जालंधर में स्थित आदमपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए अपनी पहली हवाई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है।

कंपनी केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संयोजक्ता योजना उड़ान (UDAN) के तहत यह हवाई सेवा 02 मई से शुरू करेगी। इस योजना के तहत उड़ानें संचालित करने के लिए पंजाब में आदमपुर चौथा हवाई अड्डा होगा। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार इस रूट पर संचालन 78-सीटर बोमाबार्डियर क्यू 400 विमान से किया जायेगा। गौरतलब है कि इस हवाई अड्डे का संचालन भारतीय वायुसेना द्वारा किया जाता है।
दूसरी ओर बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर सोमवार को 2.35 रुपये या 1.85% की वृद्धि के साथ 129.70 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 156.25 रुपये और न्यूनतम स्तर 95.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख