शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रैक्टर बिक्री में 26.3% की वृद्धि दर्ज

साल दर साल आधार पर एस्कॉर्ट्स (Escorts) की अप्रैल ट्रैक्टर बिक्री में 26.3% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री अप्रैल 2017 में 4,899 इकाई से बढ़ कर 2018 के समान महीने में 6,186 इकाई रही। इनमें घरेलू स्तर पर एस्कॉर्ट्स ने 4,760 इकाइयों के मुकाबले 28% ज्यादा 6,094 इकाई बेचीं। जबकि इस बीच कंपनी का निर्यात 139 इकाई की तुलना में 33.8% घट कर 92 इकाई रहा। इसके अलावा वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में इसकी बिक्री में 57.4% की बढ़त दर्ज की गयी।
दूसरी ओर बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर सोमवार को 29.05 रुपये या 2.98% की मजबूती के साथ 1,003.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 1,006.50 रुपये और न्यूनतम स्तर 544.55 रुपये रहा है। गौरतलब है कि एस्कॉर्ट्स ने कल ही अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ था। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख