शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल अप्रैल बिक्री में 24% बढ़ोतरी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल अप्रैल बिक्री में साल दर साल आधार पर 24% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने अप्रैल 2017 में 2,46,310 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में 3,04,795 वाहन बेचे। वार्षिक आधार पर ही टीवीएस मोटर की कुल दोपहिया वाहन बिक्री 21.7% अधिक 2,93,418 इकाई, घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 17.6% बढ़ कर 2,41,604 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 9.6% बढ़त के साथ 81,443 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 31.8% ज्यादा 1,31,704 इकाई रही।
साथ ही टीवीएस मोटर का कुल निर्यात 53.6% की वृद्धि के साथ 61,798 इकाई और तिपहिया वाहनों की बिकवाली 5,303 इकाई से 114.5% बढ़ कर 11,377 इकाई रही।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर सोमवार को 0.50 रुपये या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 667.75 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 सप्ताहों का सर्वाधिक भाव 794.90 रुपये और निचला स्तर 490.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख