शेयर मंथन में खोजें

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) की उत्तराखंड इकाई में फिर से शुरू हुआ संचालन

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) की उत्तराखंड इकाई में फिर से संचालन शुरू हो गया है।

कंपनी ने 06 अप्रैल को औद्योगिक अशांति और कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की घोषणा की थी, जिससे इसके उत्पादन पर भी थोड़ा फर्क पड़ा था। टीटीके प्रेस्टीज ने अब स्थायी कर्मियों के हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने और बेहतर उत्पादकता मानदंडों के साथ उनसे दीर्घाकालिक समझौता करने का ऐलान किया है।
बीएसई में टीटीके प्रेस्टीज का शेयर सोमवार को 49.90 रुपये या 0.80% की गिरावट के साथ 6,217.05 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 सप्ताहों का सर्वाधिक भाव 8,911.20 रुपये और निचला स्तर 5,911.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख