शेयर मंथन में खोजें

घरेलू एफएमसीजी कारोबार में वृद्धि से बढ़ा डाबर इंडिया (Dabur India) का मुनाफा

घरेलू एफएमसीजी (FMCG) कारोबार में बढ़ोतरी के सहारे साल दर साल आधार पर 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में डाबर इंडिया (Dabur India) का मुनाफा 19.04% अधिक रहा।

मात्रा वृद्धि में 7.7% बढ़त के सहारे कंपनी के घरेलू एफएमसीजी व्यापार में 10% का विस्तार हुआ। वहीं निरंतर मुद्रा में डाबर इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में 16.8% का विकास हुआ। इसी आधार पर कंपनी का तिमाही मुनाफा 333.65 करोड़ रुपये से 19.04% की वृद्धि के साथ 397.18 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 1,914.68 करोड़ रुपये से 6.17% अधिक 2,032.91 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का एबिटा 16.2% बढ़ोतरी के साथ 485.2 करोड़ रुपये, एबिटा मार्जिन 206 आधार अंक बढ़ कर 23.9% और ऑपरेटिंग लाभ 16.2% अधिक 485.20 करोड़ रुपये रहा।
वहीं वार्षिक नतीजे देखें तो सालाना आधार पर ही डाबर इंडिया का मुनाफा 2017-18 में 1,280.31 करोड़ रुपये से 6.05% की वृद्धि के साथ 1,357.74 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 7,701.44 करोड़ रुपये से 0.61% की मामूली बढ़त के साथ 7,748.34 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 369.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 378.00 रुपये पर खुल कर 382.30 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 1 बजे के करीब यह 7.55 रुपये या 2.04% की मजबूती के साथ 377.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख