शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में गिरावट से टूटा एचसीएल टेक (HCL Tech) का शेयर

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) के मुनाफे में 4.3% की गिरावट दर्ज की गयी।

अमेरिकी सामान्यतया मान्य लेखाकरण सिद्धांत (जीएएपी) मानकों के आधार पर 2016-17 की चौथी तिमाही में कमाये गये 2,325 करोड़ रुपये के मुकाबले एचसीएल टेक का मुनाफा 2017-18 की समान अवधि में घट कर 2,227 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 2,194 करोड़ रुपये से 1.5% और भारती मानकों के लिहाज से 9.9% अधिक रहा। कंपनी के नतीजे जानकारों के अंदाजे के मुताबिक रहे। इस बीच एचसीएल टेक का एबिटा मार्जिन 100 आधार अंक बढ़ कर 35% पहुँच गया। कंपनी की चौथी तिमाही की शुद्ध बिक्री 12,053 करोड़ रुपये से 9.3% की बढ़त के साथ 13,179 करोड़ रुपये रही।
गौरतलब है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर एचसीएल टेक की आमदनी 2.5% और स्थिर मुद्रा में 1.2% बढ़ी है। वहीं यह तिमाही एचसीएल टेक के लिए उपभोक्ताओं के लिहाज से बेहतर रही। कंपनी ने 5-50 डॉलर की श्रेणी में 14 क्लाइंट जोड़े, जबकि 10 करोड़ डॉलर वर्ग में पिछली तिमाही के मुकाबले इसके उपभोक्ताओं की संख्या 9 से घट कर 8 रह गयी।
कंपनी के विभिन्न कारोबारों पर नजर डालें तो अक्टूबर-दिसंबर की तुलना में इसकी वित्तीय सेवाओं में 2%, खुदरा में 1.1% और सीपीजी तथा सार्वजनिक सेवाओं में 4.1% का इजाफा हुआ। भौगोलिक दृष्टि से, स्थिर मुद्रा में कंपनी की आमदनी को यूरोप और शेष विश्व से सहारा मिला, जो तिमाही आधार पर क्रमशः 3.6% और 8.1% बढ़ी।
उधर बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1,051.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,058.50 रुपये पर खुल कर 1,001.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 1.20 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 38.50 रुपये या 3.66% की कमजोरी के साथ 1,012.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख