शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अप्रैल बिक्री में 22% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कुल अप्रैल बिक्री में 22% का इजाफा हुआ है।

कंपनी की वाहन बिक्री अप्रैल 2017 में 39,417 इकाई के मुकाबले 2018 के समान महीने में 48,097 इकाई रही। इनमें महिंद्रा की घरेलू बिक्री 37,889 इकाई से 19% अधिक 45,217 इकाई रही, जबकि निर्यात 15,28 इकाइयों से 88% की जोरदार वृद्धि के साथ 2,800 इकाई पर पहुँच गया। इसके अलावा महिंद्रा की कुल बिक्री में यात्री वाहन 19,391 इकाई से 13% बढ़ कर 21,927 इकाई, उपयोगिता वाहन 18,363 इकाई से 11% ज्यादा 20,371 इकाई, कारोबारी वाहन 15,060 इकाई से 26% बढ़त के साथ 18,963 इकाई बिके।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 872.65 रुपये के बंद भाव की तुलना में 880.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका सर्वाधिक भाव भी रहा है। 2.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 10.45 रुपये या 1.20% की कमजोरी के साथ 862.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख