शेयर मंथन में खोजें

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) का शेयर हुआ 5% कमजोर

आज एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) के शेयर में करीब 5% की कमजोरी आयी है।

हालाँकि कंपनी के शेयर ने आज शुरुआत जोरदार की थी। जबकि मंगलवार को घोषित किये गये कंपनी के अप्रैल बिक्री के नतीजे शानदार रहे हैं। साल दर साल आधार पर एसएमएल इसुजु की कुल अप्रैल बिक्री में 49.5% का इजाफा हुआ। कंपनी ने अप्रैल 2017 में 768 वाहनों के मुकाबले अप्रैल 2018 में 1,148 वाहन बेचे।
बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 885.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 928.00 रुपये पर खुला। पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 44.20 रुपये या 4.99% की कमजोरी के साथ 841.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख