शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में जोरदार वृद्धि के बावजूद लुढ़का सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2016-17 की अंतिम तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) के मुनाफे में 195.4% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी ने 36.8 करोड़ रुपये की तुलना में 108.7 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। हालाँकि इस कुल तिमाही आमदनी 2,296.6 करोड़ रुपये से 2.63% घट कर 2,236.1 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं वार्षिक नतीजों पर गौर करें तो 2017-18 में सालाना आधार पर सेंचुरी टेक्सटाइल्स का शुद्ध लाभ 371.6 करोड़ रुपये से 254% की शानदार बढ़ोतरी के साथ 371.6 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 8,473.2 करोड़ रुपये से मामूली गिरावट के साथ 8,468.4 करोड़ रुपये रही। तिमाही और वार्षिक लाभ में वृद्धि के बावजूद कंपनी का शेयर कमजोर हुआ है।
वहीं बीएसई में सेंचुरी टेक्सटाइल्स का शेयर 1,262.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,269.90 रुपये पर खुला। तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ यह तीखी गिरावट के साथ 1,134.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 122.95 रुपये या 9.74% की कमजोरी के साथ 1,139.15 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख