शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : नेशनल फर्टिलाइजर्स, ओएनजीसी, ऐक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें नेशनल फर्टिलाइजर्स, ओएनजीसी, ऐक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, एचसीसी, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, आईआरबी इन्फ्रा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और एमआरएफ
नेशनल फर्टिलाइजर्स - चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 23.9% घट कर 67.68 करोड़ रुपये रह गया।
कृधन इन्फ्रा - सहायक कंपनी स्वी हॉन्ग को 56 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
सिकाल लॉजिस्टिक्स - सिकाल लॉजिस्टिक्स कंपनी को अमलोरी ओसीपी से अधिभार की खुदाई के लिए उत्तरी कोलफील्ड्स से ठेका मिला है।
ओएनजीसी - ओएनजीसी ने 2017-18 में 503 कुएँ खोदे, जो पिछले 27 वर्षों में सर्वाधिक है।
मोन्सैंटो - कंपनी का बोर्ड 15 मई को वित्तीय नतीजों और लाभांश जारी करने पर विचार करेगा।
ऐक्सिस बैंक - बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले 52,840 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
इंटरग्लोब एविएशन - ईंधन के दाम बढ़ने से कंपनी का चौथी तिमाही मुनाफा 73% घटा।
कैडिला - जायडस को यूएसएफडीए से ब्यूमटैनाइड गोलियों के लिए मंजूरी मिली।
टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन का एएमटी संस्करण पेश किया।
लेमन ट्री होटल्स - लेमन ट्री ने श्रीनगर में एक नया होटल खोला है।
इन्फोसिस - इन्फोसिस ने अस्टाउंड के साथ ऑटोमेटेड सेवाओं के लिए करार किया।
इमामी पेपर - इमामी पेपर के बोर्ड ने भरूच में स्थित परियोजना के विस्तार को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख