शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) ने 2017-18 के दौरान खोदे 503 कुएँ

सरकारी बहुराष्ट्रीय तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने वित्त वर्ष 2017-18 में 503 कुएँ खोदे।

यह आँकड़ा पिछले 27 वर्षों में सर्वाधिक है। कंपनी द्वारा खोदे गये 503 में से 119 प्रारम्भिक और 384 विकसित कुएँ हैं। गौरतलब है कि 2017-18 के लिए ओएनजीसी ने 16,038 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय से 496 कुओं का लक्ष्य रखा था, जिसे इसने बजट से 11.5% कम राशि (14,200 करोड़ रुपये) पर पार कर दिया।
उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 179.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 180.00 रुपये पर खुला और 181.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 180.90 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख