शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) को हुआ 1,477.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

टाटा पावर (Tata Power) ने वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 1,477.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

वहीं कंपनी 2016-17 की समान तिमाही में 226.93 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। टाटा पावर के मुनाफे को इसके नवकरणीय व्यापार के बेहतर प्रदर्शन से राहत मिली। इसी दौरान टाटा पावर की शुद्ध आमदनी 7,005.24 करोड़ रुपये से 12.70% अधिक 7,895.23 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा टाटा पावर का शुद्ध विद्युत पोर्टफोलियो 3,141 मेगावाट से बढ़ कर 3,417 मेगावाट रहा, जबकि दिल्ली में शहरी वितरण कारोबार ने एटीऐंडसी घाटे को 8.59% से 8.40% तक घटा दिया। वहीं वित्त वर्ष में टाटा पावर का उत्पादन पहली बार 53,500 एमयू (मिलियन इकाई) के पार पहुँचा।
उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर 86.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 88.40 रुपये पर खुला और बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद 85.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.50 रुपये या 1.73% की गिरावट के साथ 85.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख