शेयर मंथन में खोजें

सीमेंस (Siemens) के शुद्ध लाभ में 18% वृद्धि दर्ज

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में सीमेंस (Siemens) के शुद्ध लाभ में 18% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2016-17 की समान अवधि में कमाये गये 186.2 करोड़ रुपये के मुकाबले सीमेंस का मुनाफा 219.7 करोड़ रुपये रहा। मुनाफे में बढ़ोतरी इसकी शुद्ध आमदनी बढ़ने से हुई, 2,982.9 करोड़ रुपये से 10.6% की बढ़त के साथ 3,163.1 करोड़ रुपये रही। इस दौरान सीमेंस को मिले ठेके 22% अधिक 2,923.6 करोड़ रुपये के रहे।
जानकारों की उम्मीद के मुताबिक रहे परिणामों में सीमेंस का एबिटा 15.9% बढ़ कर 322.80 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 47 आधार अधिक 10.2% रहा। कल शाम घोषित किये गये नतीजों का प्रभाव कंपनी के शेयर पर आज नहीं दिखा, बल्कि इसमें गिरावट आयी है।
बीएसई में सीमेंस का शेयर 1,127.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,072.00 रुपये पर खुला और 11 बजे के करीब 994.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 73.55 रुपये या 6.52% की गिरावट के साथ 1,054.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख