शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद फिसला एमआरएफ (MRF) का शेयर

वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) के मुनाफे और शुद्ध आमदनी में वृद्धि हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 286.77 करोड़ रुपये से बढ़ कर 345.32 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 3,712.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,865.38 करोड़ रुपये रही। हालाँकि जानकारों ने एमआरएफ के और अधिक लाभ तथा आमदनी की उम्मीद जतायी थी।
गौरतलब है कि भारत की सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी को प्राकृतिक रबर लागत के कुछ दबाव को आगे बढ़ाने के साथ ही चीन के टायरों पर लगी एंटी-डंपिंग ड्यूटी से राहत मिली, जिससे पिछले महीनों में कंपनी की माँग पर असर पड़ा था।
उधर बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद एमआरएफ का शेयर गिर कर बंद हुआ। बीएसई में एमआरएफ का शेयर 79,748.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 79,955.00 रुपये पर खुला और तिमाही नतीजे पेश होने के बाद 76,800.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 2,548.85 रुपये या 3.20% की गिरावट के साथ 77,200.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख