शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण करीब 25% टूटा हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) का शेयर

आज हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) का शेयर 24.84% की जबरदस्त कमजोरी के साथ बंद हुआ।

बीएसई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर 23.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 23.05 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 17.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 5.80 रुपये या 24.84% की कमजोरी के साथ 17.55 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल मीडिया में खबर आयी कि हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन की सहायक कंपनी लवासा कॉर्पोरेशन की शुद्ध संपत्ति पूरी तरह या काफी हद तक समाप्त हो चुकी हैं। जबकि हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन ने बीएसई को सूचना दी कि कंपनी तथा इसकी सभी इकाइयाँ सभी नियामकों का पूर्ण अनुपालन कर रही हैं। हालाँकि कंपनी ने भी बताया कि लवासा कॉर्पोरेशन बॉन्डधारकों को बकाया राशि देने में चूक गयी है और इस पर वित्तीय संस्थानों से बाहरी ऋण भी है। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख