शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद वेदांत (Vedanta) का शेयर कमजोर

वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में खनन कंपनी वेदांत (Vedanta) के मुनाफे में 40.5% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

वेदांत ने 2,816 करोड़ रुपये की तुलना में 3,956 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी उच्च मात्रा और वस्तुओं की अनुकूल कीमतों के कारण हुई है। वेदांत के भारत में तेल-गैस, एल्युमीनियम और ताँबा व्यापार में अच्छी वृद्धि हुई। साथ ही इनकी कीमतों में इजाफा हुआ, जिससे वेदांत की आमदनी 22,511 करोड़ रुपये से 16.6% अधिक 27,630 करोड़ रुपये रही। इसी दौरान वेदांत का एबिटा 7.9% बढ़त के साथ 7,929 करोड़ रुपये रहा।
वेदांत के विभिन्न वस्तुओं की आमदनी पर नजर डालें तो तिमाही में इसकी तेल-गैस आमदनी 2,131 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,749 करोड़ रुपये, ताँबा कारोबार 6,803 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7,518 करोड़ रुपये, एल्युमीनिम आमदनी 4,652 करोड़ रुपये की तुलना में 7,158 करोड़ रुपये और विद्युत व्यापार 1,509 करोड़ रुपये से बढ़ क 1,764 करोड़ रुपये का रहा।
हालाँकि इन नतीजों का असर बाजार में गिरावट के कारण इसके शेयर पर नहीं पड़ रहा है।
बीएसई में वेदांत का शेयर 286.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 290.70 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे यह 3.15 रुपये या 0.94% की गिरावट के साथ 283.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख