शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की अफ्रीकी इकाई में 25% हिस्सेदारी बेचने की योजना

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपनी अफ्रीकी इकाई में 25% हिस्सा बेचने की योजना बना रही है।

भारती एयरटेल अगले साल भारती एयरटेल इंटरनेशनल (Bharti Airtel International) में हिस्सेदारी बेच कर 150 करोड़ डॉलर जुटायेगी। खबर है कि एयरटेल, भारती एयरटेल इंटरनेशनल को लंदन स्टॉक एक्सचेंज (London Stock Exchange) पर सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया में पहले से तेज काम कर रही है। अफ्रीका के 14 देशों में मौजूद नीदरलैंड आधारित भारती एयरटेल इंटरनेशनल के लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर 2019 के शुरू में सूचीबद्ध होने की संभावना है।
दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल में गिरावट का रुख है। कंपनी का शेयर 404.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 411.00 रुपये पर खुला। 398.00 रुपये का निचला स्तर छू कर करीब सवा 12 बजे यह 4.95 रुपये या 1.22% की गिरावट के साथ 399.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख