शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की अप्रैल बिक्री में 16.5% का इजाफा

विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री के मामले में वित्त वर्ष 2018-19 की अच्छी शुरुआत की है।

साल दर साल आधार पर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की अप्रैल बिक्री में 16.5% की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2017 में 5,95,706 इकाइयों के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में वाहनों की 6,94,022 इकाइयाँ बेचीं। इस साल सामान्य मॉनसून और आने वाले नये उत्पादों के सहारे हीरो मोटोकॉर्प को आने वाले महीनों में अपनी विकास गति बरकरार रहने की उम्मीद है।
उधर बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,657.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 3,657.00 रुपये पर खुला। सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 12 बजे यह 5.30 रुपये या 0.14% की मामूली गिरावट के साथ 3,651.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख