शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पावर (Adani Power) को 667.48 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2017-18 की अंतिम तिमाही में अदाणी पावर (Adani Power) को 667.48 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

हालाँकि 2016-17 की समान अवधि में अदाणी पावर 4,960.53 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। कंपनी के घाटे में कमी इसका कुल व्यय 7,885.49 करोड़ रुपये से घट कर 4,806.50 करोड़ रुपये रह जाने से आय़ी है। इस बीच अदाणी पावर की आमदनी भी घटी और 6,352.23 करोड़ रुपये के मुकाबले 56.29% की भारी गिरावट के बाद 4,064.17 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही अदाणी पावर का एबिटा 1.5% घट कर 1,302 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1,124 आधार अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 32.2% पर पहुँच गया।
गौरतलब है कि निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी विद्युत कंपनी औसत संयंत्र लोड फैक्टर (पीएलएफ) या बिजली संयंत्रों की क्षमता का उपयोग 2016-17 में 70% के मुकाबले 2017-18 में 55% और जनवरी- मार्च तिमाही में 73% से कम होकर 37% रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में अदाणी पावर का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 24.60 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे यह 0.25 रुपये या 1.02% की मजबूती के साथ 24.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख