शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 20% गिरावट

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की अंतिम तिमाही में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 20% की गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी वर्ष की चौथी तिमाही में रहे 1,164.07 करोड़ रुपये के मुकाबले अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा घट कर 929.06 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,231.46 करोड़ रुपये से 42.6% अधिक 3,182.86 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स का एबिटा 44.8% बढ़ कर 1,931.41 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 92 आधार अंकों की बढ़त के साथ 60.7% पर पहुँच गया।
देश की सबसे बड़ी बहु-बंदरगाह संचालक की वार्षिक कार्गो मात्रा 2016-17 में 169 मिलियन टन (एमटी) से 7% बढ़ कर 180 एमटी रही, जबकि कंटेनर मात्रा 20% अधिक 5.11 मिलियन टीईयू रही।
दूसरी ओर बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर लाभ घटने के बावजूद 396.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 404.00 रुपये पर खुला। करीब 9.50 बजे यह 8.65 रुपये या 2.18% की मजबूती के साथ 405.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख