शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : फोर्टिस हेल्थकेयर, टाटा मोटर्स, अरविंद, वेदांत और हीरो मोटोकॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें फोर्टिस हेल्थकेयर, टाटा मोटर्स, अरविंद, वेदांत और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं।

तिमाही नतीजे - अंबुजा सीमेंट्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज, पीवीआर और सुबेक्स
फोर्टिस हेल्थकेयर - यूबीएस प्रिंसिपल ने फोर्टिस हेल्थकेयर में 443 करोड़ रुपये में 5.43% हिस्सेदारी बेची।
टाटा मोटर्स - कंपनी ने रक्षा व्यापार को टाटा एडवांस्ड सिस्टम को बेचने की मंजूरी दी।
इन्फो एज मीडिया - कंपनी ने इकाई के जरिये रेयर मीडिया में 3.43 करोड़ रुपये का निवेश किया।
एचएफसीएल - वानु और एचएफसीएल को 576 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
फोर्स मोटर्स - कंपनी का कुल उत्पादन अप्रैल 2018 में 1,876 इकाई, घरेलू बिक्री 1,804 इकाई और निर्यात 20 इकाई रहा।
हीरो मोटोकॉर्प - हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल 2018 में 6,94,022 वाहन बेचे।
पीएनबी हाउसिंग - पीएनबी हाउसिंग बोर्ड ने बाहरी कारोबारी ऋण से 100 करोड़ डॉलर जुटाने की मंजूरी दी।
अरविंद - कंपनी का बोर्ड 09 मई को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार करेगा।
आदित्य बिड़ला कैपिटल - कंपनी का निदेशक समूह वित्त जुटाने के विकल्पों पर 08 मई को विचार करेगा।
जेकुमार इन्फ्रा - जेकुमार इन्फ्रा को पुणे मेट्रो रेल परियोजना से 445 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स - कंपनी का जनवरी-मार्च मुनाफा 30% बढ़ कर 409 करोड़ रुपये रहा।
वेदांत - 2017-18 की चौथी तिमाही में वेदांत का शुद्ध लाभ 34.3% अधिक 5,675 करोड़ रुपये रहा।
एचसीसी - एचसीसी का घाटा 982.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,090 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख