शेयर मंथन में खोजें

शानदार रहे पीवीआर (PVR) के तिमाही वित्तीय परिणाम

पीवीआर (PVR) के वित्त वर्ष 2017-18 की अंतिम तिमाही के वित्तीय परिणाम शानदार रहे।

2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही में केवल 1 लाख रुपये के मुकाबले पीवीआर ने 2017-18 की समान अवधि में 25.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। साथ ही इसकी तिमाही शुद्ध आमदनी 482.57 करोड़ रुपये से 21.20% की बढ़त के साथ 584.90 करोड़ रुपये रही। तिमाही के दौरान नयी 49 स्क्रीन शुरू करने का असर कंपनी की आमदनी और मुनाफे पर दिखायी दिया।
गौरतलब है कि वार्षिक आधार पर पीवीआर की फिल्म प्रदर्शनी लागत 13.6% बढ़ कर 127 करोड़ रुपये हो गयी, मगर तिमाही आधार पर इसमें 13.6% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं इसकी वित्तीय लागत भी घटी। वार्षिक आधार पर 2.6% और तिमाही आधार पर 0.8% घट कर पीवीआर की वित्तीय लागत 21 करोड़ रुपये रही, जिससे कंपनी के मुनाफे को सहारा मिला। इसी दौरान कंपनी का एबिटा भी 102% सुधर पर 94.39 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 646 आधार अंकों की बढ़त के साथ 16.1% रहा।
दूसरी ओर बीएसई में पीवीआर का शेयर शुक्रवार को 26.10 रुपये या 1.80% की कमजोरी के साथ 1,424.00 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,603.85 रुपये और तलहटी 1,145.00 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख