शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने किया दूसरा वित्तीय सलाहकार नियुक्त

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने आर्पवुड कैपिटल (Arpwood Capital) को अपने दूसरे वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

फोर्टिस ने आर्पवुड को कंपनी के लिए आयी खरीदारी बोलियों हेतू नियुक्त किया है। फोर्टिस की संपत्तियों के संभावित महत्वपूर्ण इक्विटी निवेश, अधिग्रहण या पुनर्गठन के लिए आर्पवुड वर्तमान या भविष्य में बोली लगाने वालो से मिले प्रस्तावों पर अपनी स्वतंत्र राय कंपनी को प्रदान करेगी। इसके अलावा आर्पवुड फोर्टिस को मिले प्रस्तावों से निपटने के लिए लागू की गयी प्रक्रिया के बारे में भी सुझाव देगी।
उधर बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर शुक्रवार को 0.77 रुपये या 0.44% की कमजोरी के साथ 157.60 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 227.00 रुपये और तलहटी 106.65 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख