शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) हिस्सेदारी बिकवाली से जुटायेगी 1,000 करोड़ रुपये

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) अपनी हिस्सेदारी बिकवाली के जरिये व्यवसाय विस्तार और नयी परियोजनाओं के अधिग्रहण के लिए 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

सिंगापुर स्वतंत्र वेल्थ फंड जीआईसी (GIC) द्वारा प्रबंधित निवेश कंपनी गोदरेज इंडस्ट्रीज में 5% हिस्सेदारी खरीदेगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज इसके लिए कंपनी को 808.90 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 3% डिस्काउंट पर 783.5 रुपये प्रति की दर से 1.27 करोड़ शेयर जारी करेगी। जानकारों का मानना है कि इस खरीदारी से जीआईसी के भारतीय रिटल एस्टेट क्षेत्र में कदम और मजबूत होंगे।
उधर बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर शुक्रवार को 23.65 रुपये या 3.01% की तेजी के साथ 808.90 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 910.00 रुपये और निचला स्तर 475.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख