शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने शुरू की डीजल की होम डिलिवरी

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के बाद सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने मुम्बई में डीजल की होम डिलिवरी शुरू कर दी है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की मुम्बई के बाद देश के अन्य हिस्सों में भी यह सुविधा शुरू करने की योजना है। कंपनी कनेक्ट उरन, रेगड़ (महाराष्ट्र) के आस-पास के इलाकों में उन चुनिंदा उपभोक्ताओं की डीजल की आपूर्ति करेगी, जिनके पास निश्चित उपकरण और अपने परिसर में भारी मशीनरी होगी। इससे पहले मार्च में इंडियन ऑयल ने ऐसी ही सुविधा शुरू की थी।
इस बीच बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर कमजोर स्थिति में है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर ने 294.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 295.70 रुपये पर शुरुआत की। 11 बजे के आस-पास बजे यह 3.05 रुपये या 1.03% की गिरावट के साथ 291.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख