शेयर मंथन में खोजें

जीई शिपिंग (GE Shipping) के शुद्ध घाटे में जोरदार वृद्धि

जीई शिपिंग (GE Shipping) 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में 418.18 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही।

इसके मुकाबले 2016-17 की समान अवधि में इसे 34.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि इस दौरान जीई शिपिंग की शुद्ध आमदनी 746.52 करोड़ रुपये से 3% की बढ़त के साथ 768.90 करोड़ रुपये हो गयी। संचालन व्यय में जोरदार बढ़त से कंपनी का एबिटा 96.9% गिर कर 7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2,896 आधार अंकों की कमजोरी के साथ 0.9% रह गया। वहीं जनवरी-मार्च तिमाही में ही कंपनी के शिपिंग कारोबार के लिए कुल आमदनी दिन 3,713 के मुकाबले 4,284 और तटीय कारोबार के लिए 1,568 से बढ़ कर 1,643 रहे, जिसका असर कंपनी की शुद्ध आमदनी पर पड़ा।
घाटा बढ़ने के कारण जीई शिपिंग का शेयर भी कमजोर स्थिति में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 347.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 333.00 रुपये पर खुल कर 332.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पौने 12 बजे के आस-पास बजे यह 6.65 रुपये या 1.89% की गिरावट के साथ 340.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख