शेयर मंथन में खोजें

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के अप्रैल उत्पादन और बिक्री में वृद्धि

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के अप्रैल उत्पादन और बिक्री में साल दर साल आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

अप्रैल 2017 में 20,262.1 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 29.15% अधिक 26,168.5 करोड़ टन सीमेंट का उत्पादन / खरीद किया। इस दौरान सागर सीमेंट्स कि सीमेंट बिक्री 18,712.8 करोड़ टन के मुकाबले 34.75% वृद्धि के साथ 25,214.8 करोड़ टन रही।
दूसरी तरफ बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर दबाव में है। कंपनी का शेयर 986.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 970.95 रुपये पर खुला। साढ़े 12 बजे के करीब 1,001.00 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर यह दोबारा तुरंत ही लाल निशान में पहुँच गया। 1.30 बजे के आस-पास सागर सीमेंट्स के शेयरों में 14.20 रुपये या 1.44% की कमजोरी के साथ 971.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख