शेयर मंथन में खोजें

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को मिली एक नयी दवा के लिए मंजूरी

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को एक नयी दवाई के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

दवा कंपनी को सिल्डेनाफिल साइटरेट 20 एमजी गोलियों के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है। फाइजर की रिवेशियो की जेनेरिक संस्करण सिल्डेनाफिल साइटरेट को वायग्रा नाम से बेचा जाता है। रिवेशियो 20 एमजी का पेटेंट समाप्त हो गया है और कई कंपनियाँ पहले ही इस दवा का उत्पादन कर रही हैं।
इस बीच बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर 1,155.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,155.35 रुपये पर खुला। 10.50 बजे के करीब 1,181.55 रुपये का शिखर छूने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। इसके बाद करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.65 रुपये या 0.14% की हल्की कमजोरी के साथ 1,153.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख