शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के तिमाही मुनाफे में 59% की वृद्धि

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer के जनवरी-मार्च तिमाही के मुनाफे में साल दर साल आधार पर 59.2% की बढ़ोतरी हुई है।

साबुन व्यापार के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत कंपनी ने 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 387.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जानकारों के अनुमान से अधिक 617 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान इसकी शुद्ध आमदनी 2,489.5 करोड़ रुपये की तुलना में केवल 1.5% की बढ़त के साथ 2,528.90 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा कि 6% मात्रा वृद्धि के सहारे इसकी बिक्री वृद्धि 7% और एबिटा सालाना आधार पर ही 11% बढ़ कर 605 करोड़ रुपये रहा।
वहीं गोदरेज के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बात करें तो इसकी इंडोनेशिया बिक्री 11% गिर कर 345 करोड़ रुपये रह गयी, जबकि अफ्रीका, यूएसए और मध्य पूर्व में 5% का इजाफा हुआ।
सकारात्मक वित्तीय नतीजों से गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में भी मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,100.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,104.35 रुपये पर खुला। 1 बजे के करीब 1,144.65 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 26.85 रुपये या 2.44% की तेजी के साथ 1,127.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख