शेयर मंथन में खोजें

8% टूटा पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) का शेयर

आज पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शेयर में 8% की गिरावट आयी है।

आज सुबह खबर आयी कि प्रमुख प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल (Carlyle) की इकाई क्वालिटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स (Quality Investment Holdings) द्वारा पीएनबी हाउसिंग के 80 लाख शेयर (4.8%) ब्लॉक डील के जरिये करीब 1,040 करोड रुपये में बेचेगी। इस खबर से पीएनबी हाउसिंग का शेयर शुरुआती कारोबार से ही भारी दबाव में रहा। इस बिकवाली के बाद कार्लाइल की पीएनबी हाउसिंग में हिस्सेदारी घट कर 32.5% रह जायेगी।
बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 1,374.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,280.00 रुपये पर खुला और 1,260.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 3.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 110.10 रुपये या 8.01% की कमजोरी के साथ 1,264.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख