शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) देगा अच्छे क्रेडिट स्कोर वालों को सस्ता ऋण

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर 30 लाख रुपये या इससे अधिक का गृह ऋण देगा।

सरकारी बैंक से 760 या इससे अधिक सीआईबीआईएल (CIBIL) वाले उपभोक्ता न्यूनतम गृह ऋण ब्याज दर या एक साल के लिए एमसीएलआर पर य़ह ऋण प्राप्त कर सकेंगे। वहीं 759 या इससे कम सीआईबीआईएल वालों को एमसीएलआर और 0.10 आधार अंकों के साथ एक साल के लिए कर्ज मिलेगा। बैंक का कहना है कि इस पहल से 30 लाख रुपये तक का कर्ज लेने वालों को फायदा होगा।
बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 102.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 103.00 रुपये पर खुला और 12 बजे के करीब एक तीखी उछाल के साथ 107.35 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में बैंक का शेयर 2.35 रुपये या 2.29% की बढ़त के साथ 104.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख