शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) इस प्रकार जुटायेगी 15,000 करोड़ रुपये

आवासीय ऋणप्रदाता कंपनी डीएचएफएल (DHFL) ने 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी यह पूँजी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से जुटायेगी, जिसके लिए इसने बाजार नियामक सेबी (SEBI) से भी मंजूरी माँगी है। प्रति 1,000 रुपये मूल कीमत वाले डिबेंचरों से प्राप्त पूँजी को डीएचएफएल अपने ऋण कारोबार को सहारा देने में लगायेगी।
इस खबर के बीच डीएचएफएल का शेयर सकारात्मक स्थिति में है। 623.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 623.00 रुपये पर खुला और 628.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 11 बजे 2.85 रुपये या 0.46% की मजबूती के साथ 626.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख