शेयर मंथन में खोजें

10 गुना से अधिक बढ़ा जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) का मुनाफा

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के मुनाफे में 914.6% की जबरदस्त वृद्धि हुई।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 6.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 68.06 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 612.8 करोड़ रुपये से 27.3% अधिक 779.8 करोड़ रुपये की हुई। कंपनी के शानदार नतीजों को सेम स्टोर ग्रोथ (एसएसजी) से कफी सहारा मिला, जो तिमाही के दौरान पिछले 6 सालों के उच्च स्तर 26.5% पर रहे। वहीं डोमिनोस के नये उत्पादों और ऑनलाइन बिक्री, जो कि कंपनी की कुल डिलिवरी बिक्री की 63% है, ने जुबिलेंट फूडवर्क्स को काफी लाभ पहुँचाया। इसके अलावा जुबिलेंट फूडवर्क्स की कर्मचारी लागत 5.01%, बिक्री के प्रतिशत के रूप में किराया 2.19%, अन्य व्यय 1.87% और ह्रास 13.7% घटा, जिससे कंपनी का एबिटा 111.1% की बढ़त के साथ 127.80 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 651 आधार अंकों के इजाफे के साथ 16.4% रहा।
बेहतर नतीजों का असर आज इसके शेयर भाव पर दिख रहा है। 2,560.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,593.35 रुपये पर खुला और 2,643.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 11.40 बजे यह 74.75 रुपये या 2.92% की मजबूती के साथ 2,635.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख