शेयर मंथन में खोजें

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) ने संपन्न किया ग्रीनपीस लैंडस्केप्स की 90% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) ने ग्रीनपीस लैंडस्केप्स इंडिया (Greenpiece Landscapes India) की 90% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

क्वेस कॉर्प ने 26.2 करोड़ रुपये मूल्य का यह सौदा जनवरी में किया था, जिसके 31 मार्च या इससे पहले ही पूरा होने की संभावना थी। 2008 में शुरू हुई ग्रीनपीस लैंडस्केप्स कॉर्पोरेट, औद्योगिक और रियल एस्टेट कंपनियों को भूदृश्य सेवाएँ प्रदान करती है।
उधर बीएसई में क्वेस कॉर्प के शेयर ने 1,232.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 1,235.00 रुपये पर शुरुआत की। मगर गिरावट के कारण 1,211.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12 बजे क्वेस कॉर्प का शेयर 9.80 रुपये या 0.80% की कमजोरी के साथ 1,222.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख