शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार के विलय के लिए तैयार

दवा कंपनी स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) और कनाडा की ऐपोटेक्स (Apotex) अपने-अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार के विलय के लिए तैयार हो गयी हैं।

इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच समझौता होना है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया प्रतियोगिता और उपभोक्ता आयोग (Australian Competition and Consumer Commission) सहित वैधानिक मंजूरियाँ भी ली जानी हैं। स्ट्राइड्स शासुन और ऐपोटेक्स दोनों ऑस्ट्रेलियाई दवा बाजार में जेनेरिक दवाइयों की प्रमुख कारोबारी हैं।
उधर बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर 552.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 552.10 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे तक लाल निशान में रहने के बाद एक तीखी उछाल के साथ यह 566.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद 1.30 बजे के आस-पास स्ट्राइड्स शासुन के शेयरों में 12.50 रुपये या 2.26% की तेजी के साथ 564.80 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख