शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर की अप्रैल बिक्री में 11.9% वृद्धि

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की अप्रैल बिक्री में साल दर साल आधार पर 11.9% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी ने अप्रैल 2018 में 45,180 गाड़ियाँ बेचीं। इनमें जेगुआर की बिक्री 8% वृद्धि के साथ 13,289 इकाई और लैंड रोवर की बिक्री 13.6% अधिक 31,891 इकाई रही। वहीं क्षेत्र के लिहाज से देखें तो कंपनी के वाहनों की बिकवाली चीन में 28%, यूके में 25.9% विदेशी बाजारों में 21.3% और उत्तरी अमेरिका में 2.5% बढ़ी। मगर यूके और यूरोप में डीजल पर बनी हुई अनिश्चितता के कारण यूरोप में इसकी बिक्री 2.5% कम रही।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 332.10 रुपये पर ही खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 346.75 रुपये और निचला स्तर 331.10 रुपये रहा है। इसके बाद पौने 2 बजे के करीब टाटा मोटर्स के शेयरों में 8.40 रुपये या 2.53% की तेजी के साथ 340.50 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख