शेयर मंथन में खोजें

लाभ और आमदनी में बढ़त से उछला अरविंद (Arvind) का शेयर

2016-17 की चौथी तिमाही की तुलना में 2017-18 की समान अवधि में कपड़ा निर्माता अरविंद (Arvind) के मुनाफे में 18.2% की बढ़त दर्ज की गयी।

अरविंद का तिमाही मुनाफा 97.71 करोड़ रुपये के मुकाबले 115.47 करोड़ रुपये रहा। साथ ही अरविंद की शुद्ध आमदनी 2,465.9 करोड़ रुपये से 21.3% की बढ़ोतरी के साथ 2,990 करोड़ रुपये रही। आमदनी के मुकाबले अन्य खर्चों में कम वृद्धि से अरविंद का एबिटा 29.3% बढ़ कर 291.65 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 60 आधार अंक अधिक 9.8% रहा। कंपनी के अन्य खर्चे वार्षिक आधार पर 9.8% बढ़ कर 856 करोड़ रुपये रहे।
विभिन्न कारोबारों पर नजर डालें तो कंपनी की कपड़ा आमदनी 9.3% अधिक 1,596 करोड़ रुपये, ब्रांडेड परिधान आमदनी 27.5% बढ़ कर 1,071 करोड़ रुपये और इंजीनियरिंग विभाग से प्राप्त आमदनी 31% की बढ़त के साथ 83.9 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा अरविंद का डेब्ट इक्विटी अनुपात 0.88 और डेब्ट सर्विस कवरेज रेशियो 1.59 गुना रहा।
बेहतर वित्तीय नतीजों से कंपनी का शेयर आज 5% से अधिक मजबूत हुआ है। 419.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 415.00 रुपये खुलने के बाद यह 444.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे अरविंद के शेयरों में 21.85 रुपये या 5.21% की बढ़त के साथ 441.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख