शेयर मंथन में खोजें

वोकहार्ट (Wockhardt) ने इसलिए माँगी शेयरधारकों की मंजूरी

वोकहार्ट (Wockhardt) ने पूँजी जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी की माँगी है।

शेयरधारकों की मंजूरी लेकर वोकहार्ट की क्यूआईपी सहित सार्वजनिक या प्राइवेट पेशकश के जरिये इक्विटी शेयर या अन्य कोई प्रतिभूति जारी करके 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस मामले पर कंपनी के शेयरधारक अपनी राय ई-वोटिंग या डाक मतपत्र के माध्यम से दे सकते हैं।
उधर बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 737.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 732.00 रुपये खुलने के बाद सत्र के दौरान 746.75 रुपये तक चढ़ा। हालाँकि करीब सवा 11 से इसमें गिरावट का रुख जारी है, जिससे यह 725.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। कारोबार के अंतिम कुछ मिनटों में वोकहार्ट के शेयरों में 12.35 रुपये या 1.67% की कमजोरी के साथ 725.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख