शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा ईआईडी पैर्री (EID Parry) का शेयर

कमजोर तिमाही नतीजों के कारण आज ईआईडी पैर्री (EID Parry) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला।

2016-17 की चौथी तिमाही में 300.38 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में ईआईडी पैर्री (EID Parry) का मुनाफा 86.52% गिर कर 40.48 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की आमदनी में ज्यादा कमी नहीं आयी, जो कि 3,428.10 करोड़ रुपये के मुकाबले केवल 0.4% कम 3,386.54 करोड़ रुपये रही। मगर लाभ और आमदनी में गिरावट के कारण ईआईडी का एबिटा 38.4% गिर कर 259.17 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 481 आधार अंकों की जोरदार गिरावट के कारण 7.7% रह गया।
गौरतलब है कि ईआईडी पैर्री की चीनी कारोबार से प्राप्त तिमाही आमदनी वार्षिक आधार पर 8.4% घट कर 823.84 करोड़ रुपये रह गयी, जिसका कारण चीनी बिक्री की उच्च मात्रा और इसके बिक्री मूल्य में औसत गिरावट का अंतर है।
उधर बीएसई में ईआईडी पैर्री का शेयर 268.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 267.90 रुपये खुलने के बाद सत्र के दौरान 251.00 रुपये की 52 हफ्तों की तलहटी तक फिसला। निचले स्तरों से थोड़ा संभल कर कारोबार के अंत में यह 7.35 रुपये या 2.73% की कमजोरी के साथ 261.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख