शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) की चुकता शेयर पूँजी में हुई बढ़ोतरी

एचडीएफसी (HDFC) की चुकता शेयर पूँजी (Paid-Up Share Capital) बढ़ कर 3,35,42,45,836 रुपये हो गयी है।

एचडीएफसी की शेयर पूँजी में बढ़त 2 रुपये प्रति वाले 7,43,025 इक्विटी शेयरों के आवंटन के कारण हुई है। आज एचडीएफसी की आवंटन समिति ने कई कर्मचारियों को ये शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी।
उधर बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,904.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,890.25 रुपये खुलने के बाद लगभग पूरे सत्र में लाल निशान में रहा। आज इसका ऊपरी स्तर 1,905.00 रुपये और निचला स्तर 1,882.25 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.20 रुपये या 0.06% की कमजोरी के साथ 1,903.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख