शेयर मंथन में खोजें

घाटा चार गुने से अधिक होने के कारण फिसला जिंदल स्टील (Jindal Steel) का शेयर

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में जिंदल स्टील (Jindal Steel) 424.69 करोड़ रुपये के घाटे में रही।

इसके मुकाबले कंपनी को 2017 की समान अवधि में 100.01 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के घाटे में इतनी वृद्धि व्यय और वित्त लागत में बढ़ोतरी के कारण हुई। हालाँकि बिक्री के 27% बढ़ कर 16.6 करोड़ टन हो जाने से इसकी तिमाही शुद्ध आमदनी 6,756 करोड़ रुपये से 27.3% की बढ़त के साथ 8,599 करोड़ रुपये रही।
गौरतलब है कि जनवरी-मार्च में कोयले की कम उपलब्धता के कारण जिंदल स्टील का उत्पादन प्रभावित हुआ, जिसके कारण यह 231 करोड़ इकाइयाँ ही उत्पादित कर सकी। वहीं इसकी संयंत्र भार क्षमता 31% रही। इसके अलावा कच्चे माल की लागत में तीखी वृद्धि के कारण जिंदल स्टील का विद्युत व्यापार का एबिटा मार्जिन 44% से घट कर 28% रह गया। मगर कंपनी का कुल एबिटा 37.7% की बढ़त के साथ 2,136 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 187 आधार अंक बढ़ कर 24.8% रहा।
घाटा बढ़ने का असर आज जिंदल स्टील के शेयर पर साफ दिख रहा है। 261.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 260.70 रुपये पर खुल कर यह पौने 10 बजे के करीब 4.00 रुपये या 1.53% की कमजोरी के साथ 257.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख