शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) भारतीय बाजार में उतारेगी नाश्ता खिचड़ी

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) पोषण और स्वास्थ्य उत्पाद पेश करने की योजना के तहत भारतीय बाजार में नाश्ता खिचड़ी (Breakfast Cereals) उतारेगी।

जानकारों का मानना है कि नेस्ले के नये उत्पाद से इस क्षेत्र में मुकाबला बढ़ेगा, जिस पर वर्तमान में केलॉग्स, पेप्सीको और बैग्रीज का प्रभुत्व है। नेस्ले ने कहा है कि यह भारतीय पोर्टफोलियो में नाश्ता खिचड़ी उत्पाद अपने एक संयुक्त उद्यम सिरीअल पार्टनर्स वर्ल्डवाइड (Cereal Partners Worldwide) से जोड़ेगी।
उधर बीएसई में नेस्ले इंडिया के शेयर में थोड़ी अस्थिरता दिख रही है। 9,092.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 9,150.00 रुपये पर खुल कर यह 9,207.55 रुपये और 9,125.00 रुपये के स्तरों तक गया है। 10 बजे के करीब नेस्ले इंडिया 52 रुपये या 0.57% की कमजोरी के साथ 9,144.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख