शेयर मंथन में खोजें

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) वापस खरीदेगी 1.21 करोड़ शेयर

गुरुवार को पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के निदेशक मंडल ने 1.21 करोड़ शेयरों की वापस खरीद (Buyback) को मंजूरी दे दी।

कंपनी इन शेयरों को 350 रुपये प्रति की दर से वापस खरीदेगी, जो इसके गुरुवार के 209 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 67% अधिक है। गौरतलब है कि पीसी ज्वेलर में इसके प्रमोटरों की हिस्सेदारी 57.63% है, जो कि वापस खरीद प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे।
उधर बीएसई में पीसी ज्वेलर के शेयर में आज सुबह से ही कमजोरी दिख रही है। 209.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 229.90 रुपये पर शुरुआत के बाद यह एक तीखी गिरावट के साथ 200.5 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 8.10 रुपये या 3.88% की गिरावट के साथ 200.90 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 11 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख